{"_id":"63e2a07465052d5a8d4fe7d6","slug":"drunk-elder-brother-killed-by-hitting-him-on-the-head-baghpat-news-c-14-1-108942-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नशे में बड़े भाई की सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नशे में बड़े भाई की सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या
Wed, 08 Feb 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 08 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
बिलौचपुरा गांव में हत्या करने के बाद परिजनों को खुद फोन करके दी जानकारी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद किया
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। बिलौचपुरा गांव में नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर हथौड़े से वार करके उसकी हत्या कर दी। उधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद किया है।
बिलौचपुरा निवासी नहीम (26) पुत्र यासीन गांव में ही सिलाई करता था। वहीं, छोटा भाई कासिफ बढ़ई है। इनके पांच भाई व तीन बहनें खेकड़ा में रहते हैं। नहीम और कासिफ में सोमवार रात कहासुनी हो गई। इसके बाद छोटे भाई कासिफ ने नशे के चलते नहीम के सिर पर हथौड़े से प्रहार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। उसने होश में आने पर खेकड़ा निवासी अपने भाइयों को हत्या के बारे में बताया। इसके बाद भाइयों ने ग्र्रामीणों को फोन करके जानकारी दी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आरोपी कासिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से शराब के खाली पव्वे बरामद किए।
वहीं, थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि मृतक के बड़े भाई वसीम की तहरीर के आधार पर कासिफ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।