{"_id":"6464d1d0ffc45292050683c6","slug":"drivers-upset-due-to-jam-due-to-elevated-road-construction-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-1342-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एलिवेटेड मार्ग निर्माण के कारण जाम लगने से वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एलिवेटेड मार्ग निर्माण के कारण जाम लगने से वाहन चालक परेशान
विज्ञापन
फोटो नंबर 17केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से लोनी बाॅर्डर तक एलिवेटेड मार्ग निर्माण के चलते हाईवे पर जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों ने निर्माण कर रही कंपनी से व्यवस्था बेहतर करने की मांग की, जिससे जाम नहीं लग सके।
लोनी बॉर्डर से एक्सप्रेस वे तक इकनोमिक कॉरिडोर का एलिवेटेड हिस्से का निर्माण सीगल कंपनी कर रही है। एलिवेटेड मार्ग निर्माण में बड़ी मशीनें लगी हैं। निर्माण के कारण वह मशीनें सड़क के बीच में रोक दी जाती हैं, जिससे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लग जाता है। इससे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी हाईवे पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। खेकड़ा के अरविंद कुमार, नरेंद्र धामा, विपिन कुमार, अशोक धामा, संदीप कुमार आदि ने निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों से आवागमन सुचारू बनाए रखने की मांग की है। कंपनी के जीएम माजिद अब्बास खान का कहना है कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वाहन चालकों के आवागमन को ध्यान में रखकर निर्माण कार्य कराया जाएगा।