{"_id":"5e3710fd8ebc3e89d7669a87","slug":"driver-traveling-in-minutes-due-to-fog-baghpat-news-mrt466917130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण मिनटों का सफर घंटों में तय कर रहे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण मिनटों का सफर घंटों में तय कर रहे चालक
विज्ञापन

बागपत। जनपद में एक सप्ताह से कोहरे के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे सहित जनपद के मुख्य मार्गों पर चालकों को सफर मुश्किल भरा हो हो रहा है। इसके चलते मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ रहा है।
कई दिनों तक चली बरसात के बाद तापमान में गिरावट आई है। वहीं, जनपद में कोहरे के कारण परेशानी हो रही है। देर रात कोहरा पड़ने से अगले दिन दोपहर तक वाहन रेंगते रहते हैं। वाहन चालकों को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के अलावा जनपद के बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग, बड़ौत-मेरठ मार्ग, बागपत-मेरठ मार्ग, बड़ौत-छपरौली मार्ग सहित अन्य मुख्य मार्गों पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। रविवार को भी कोहरे के कारण चालक समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। बागपत से बड़ौत की दूरी मात्र 18 किलोमीटर है। सामान्य मौसम में यह सफर आसानी से 20 से 25 मिनट मेें पूरा हो जाता है लेकिन कोहरे के कारण अब लोगों को घंटों लग रहे हैं। ऊपर से हाईवे निर्माण के चलते लोगों की मुश्किल और बढ़ जाती है। अन्य मार्गों की हालत भी ऐसी ही है।