{"_id":"5fa98b558ebc3e9ba53020c9","slug":"driver-sued-in-case-of-death-of-four-people-baghpat-news-mrt5102768197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत के मामले में चालक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत के मामले में चालक पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर रमाला बस स्टैंड के पास हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत के मामले में चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित शवों को दिल्ली लेकर लौट गए हैं।
दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र के नेब सराय निवासी एडवोकेट कपिल कुमार अपने भाई धर्मेंद्र कुमार, दोस्त प्रमोद कुमार, थाना अंबेडकरनगर के मदनगिरी निवासी नरेश कुमार सैनी और नरेश कुमार पुत्र जगदीश कुमार मुजफ्फरनगर के पलड़ा में ममेरे भाई पुष्पेंद्र के शादी समारोह में शामिल होने आए थे। कार धर्मेंद्र की थी और वापस लौटते हुए उसे नरेश कुमार पुत्र जगदीश कुमार चला रहा था। रमाला बस स्टैंड के पास डिवाइडर से टकराकर दो सगे भाइयों समेत चार की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा नरेश कुमार घायल हुआ था। एडवोकेट कपिल कुमार के साले दिल्ली निवासी रजनीश कुमार ने कार चला रहे नरेश के खिलाफ लापरवाही से और तेज गति से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ हेमेंद्र बालियान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लाश देखी तो बिलख उठे परिजन
बागपत। दिल्ली से परिजन देर रात जिला अस्पताल पहुंच गए थे। उन्हें पहले घायल होने की जानकारी दी गई थी। जैसे ही वह अस्पताल पहुंचे और एक साथ चार लाश देखीं तो गम में डूब गए। परिवार की महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल था। घर से पांचों दोस्त शादी समारोह के लिए आए थे, किसी ने यह नहीं सोचा था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।
विज्ञापन
चालक नरेश ने कहा कि कुछ नहीं देख पाया
बागपत। चालक नरेश कुमार का कहना है कि रमाला से आगे निकलते ही उसकी आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा गया। वह कुछ नहीं देख सका, इसी बीच हादसा हो गया। वह खुद बेसुध था। अस्पताल में आने के बाद उसे पता चला कि उसके साथियों की मौत हो गई है।