फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Driver from Baghpat dies, son injured as canter overturns in Madhya Pradesh

Baghpat News: मध्य प्रदेश में कैंटर पलटने से बागपत के चालक की मौत, बेटा घायल

Fri, 10 Jan 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 10 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Driver from Baghpat dies, son injured as canter overturns in Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश में मृतक बागपत के देवी चौक निवासी शमीम का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन - फोटो : पुलिस)
बागपत। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे के पास कैंटर के आगे गोवंश आने से वह अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे एक नलकूप में घुस गया। इसमें बागपत के देवी चौक मोहल्ला निवासी कैंटर चालक शमीम (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा सावेज घायल हो गया।
विज्ञापन

देवी चौक मोहल्ले में रहने वाले शोएब ने बताया कि उसका भाई कैंटर चालक है, जो अपने बेटे सावेज और व्यापारी के साथ भोपाल से कैंटर में माल लादकर मुजफ्फरनगर के लिए चला था। बुधवार की सुबह जैसे ही वे मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे के पास पहुंचे तो कैंटर के आगे एक गोवंश आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कैंटर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे नलकूप में घुस गया।
विज्ञापन

इस हादसे में उसके भाई शमीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा सावेज और व्यापारी घायल हो गए। बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश से शमीम का शव और घायल भतीजे को लाया गया। मृतक कैंटर चालक के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed