फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Driver burnt to death in fire caused by electric current, two injured

Baghpat News: करंट आने पर लगी आग से चालक की जलकर मौत, दो झुलसे

Thu, 04 Jul 2024 05:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Driver burnt to death in fire caused by electric current, two injured
बागपत। सरूरपुरकलां में सूजरा मार्ग पर हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़े कैंटर में करंट उतरने से आग लग गई। हादसे में शामली के बरनावी गांव का चालक राशिद उर्फ शिकारी (47) समेत तीन जल गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चालक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शामली जिले के बरनावी गांव के रहने वाले मुस्तफा ने बताया कि उसका भाई राशिद अपने साथी पानीपत निवासी मुस्तफा उर्फ बिल्लू, गुफरान और सोहन उर्फ सोनू के साथ बुधवार सुबह करीब तीन बजे सरूरपुरकलां गांव में सूजरा मार्ग स्थित फार्म में मुर्गी लेने आया था। मुर्गी फार्म के पास कैंटर खड़ा कर रुक गए, तभी कैंटर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से कैंटर में करंट उतर गया और आग लग गई। इससे कैंटर में बैठा चालक राशिद, मुस्तफा उर्फ बिल्लू और गुफरान झुलस गए, जबकि सोहन उर्फ सोनू बाहर घूमने के कारण बच गया। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों और लोगों ने आग बुझाकर किसी तरह तीनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने राशिद उर्फ शिकारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, कैंटर भी पूरी तरह जल गया। पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

-----------
तीन भाइयों में सबसे बड़ा था राशिद
पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचे बरनावी गांव के मुस्तफा ने बताया कि राशिद उर्फ शिकारी तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसके दो बेटे भी हैं। राशिद उर्फ शिकारी की मौत से उसके दो बेटों के सिर से पिता का सांया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
लोहे की कैरेट से करंट आने की आशंका जताई
कैंटर में आग लगने पर पुलिस और ऊर्जा निगम के अधिकारी करंट उतरने का कारण तलाशने लगे। जहां कैंटर में लोहे की कैरेट ऊंचाई तक लदी होने पर करंट आने की आशंका जताई जा रही है और उससे ही आग लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed