फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Drinking water tank stalled, contaminated water coming out of hand pump

Baghpat News: पेयजल टंकी ठप, हैंडपंप से निकल रहा दूषित पानी

Sun, 13 Aug 2023 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Drinking water tank stalled, contaminated water coming out of hand pump
रटौल। कस्बे की पेयजल टंकी पिछले कई साल से ठप है। वहीं अधिकतर हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है। इसके चलते गर्मी में पेयजल के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कस्बे के लोग सबमर्सिबल के सहारे पेयजल की व्यवस्था करने के लिए मजबूर हैं। लोगों ने पेयजल टंकी और हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रटौल नगर पंचायत में करोड़ों की लागत से बनी टंकी कई साल से खराब पड़ी है। कई बार पेयजल टंकी को ठीक कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि कस्बे में अधिकांश हैंडपंप खराब हो गए हैं और कुछ हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है। लोग एक-दूसरे के सबमर्सिबल से पेयजल की व्यवस्था करने के लिए मजबूर हैं। उनका कहना कि कई बार अधिकारियों से पेयजल टंकी और हैंडपंप रिबोर कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

---
-कस्बे के अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं और कुछ हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं। गर्मी अधिक होने के कारण लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। -प्रवीण गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

-15 साल पहले कस्बे में पेयजल टंकी का निर्माण कराया गया था। पिछले कई साल से टंकी ठप है, जिससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। - उस्मान चौधरी
-रटौल को नगर पंचायत बने दो साल हो चुके हैं, मगर अभी तक पेयजल टंकी शुरू नहीं कराई गई है। हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। - बहाउद्दीन

-कस्बे के लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोग एक-दूसरे के सबमर्सिबल से पेयजल की व्यवस्था करने के लिए मजबूर हैं। -चौधरी वाहिद
----
वर्जन- कस्बे के कुछ हैंडपंप रिबोर कराए जा चुके हैं और अन्य की डीबीआर बनाकर प्रशासन को भेजी जा चुकी है। टंकी को जल्द चालू कराया जाएगा। - वीरज कुमार त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed