{"_id":"61d33084bf000500bc609de1","slug":"drinking-water-tank-operator-s-father-murdered-in-shahpur-banganga-baraut-news-mrt571951118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर बाणगंगा में पेयजल टंकी ऑपरेटर के पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर बाणगंगा में पेयजल टंकी ऑपरेटर के पिता की हत्या
विज्ञापन
बागपत मर्डर ::::मृतक राजवीर का फाइल फोटो।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला शव, गले पर मिले गहरे निशान
परिजनों ने फांसी लगाकर हत्या करने की आशंका जताई
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। शाहपुर बाणगंगा गांव में पेयजल टंकी परिसर के बने कमरे में ऑपरेटर के पिता का शव चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक के गले पर गहरे चोट के निशान थे। परिजनों ने उनकी फांसी लगाकर हत्या करने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बागपत भेजकर छानबीन शुरू कर दी। मौत के कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
शाहपुर बाणगंगा गांव की पेयजल टंकी में ग्राम पंचायत की ओर से अजय पुत्र राजवीर सिंह ऑपरेटर पद पर नियुक्त किया गया है। उसके पिता राजवीर सिंह (45) पुत्र नत्थू राणा देखरेख के लिए रात में टंकी पर ही सोते थे। रविवार की रात भी वे घर से करीब नौ बजे खाना खाकर टंकी पर सोने के लिए चले गए। सोमवार की सुबह जब घरों में पानी नहीं पहुंचा तो अजय टंकी पर पहुंचा तो कमरे के अंदर का दृश्य देख उसके होश उड़ गए। पिता राजवीर सिंह का शव चारपाई पर पड़ा था। उनकी गर्दन पर गहरे चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम ने भी वारदात स्थल से सुबूत जुटाए। पुलिस शव को कब्जे में ले लगी तो परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए विरोध किया। सूचना पर सीओ बागपत अनुज मिश्र पहुंचे और ग्रामीणों को जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
राजवीर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। अजय की पत्नी सुरेश, मां रामो, पुत्र अंकित, अजय, विपिन, भाई कृष्ण, संतराम, पप्पू आदि रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
पिता की हत्या से गुस्साए पुत्र ने तोड़ा फोन
अजय ने टंकी परिसर में पिता का शव चारपाई पड़ा देखा तो वह गुस्से में आपा खो बैठा। उसने पिता का फोन उठाकर जमीन पर पटक पटक तोड़ दिया। रोते हुए कह रहा था कि उसके पिता हर रोज सुबह उसे पानी छोड़ने के लिए फोन करते थे। मगर, आज उनकी कॉल नहीं आई। सुबह जब उसने कॉल की तो रिसीव भी नहीं की।
बेटे की नौकरी लगवाने को दिए थे तीन लाख
गांव का ही एक व्यक्ति दिल्ली में रहता है। राजवीर ने पुत्र अजय की नौकरी लगवाने के लिए उसे तीन लाख रुपये दिए थे। मगर, नौकरी नहीं लग पाई तो राजवीर अपने रुपये को लगातार तगादा कर रहा था। रविवार को गांव में पंचायत भी हुई थी। इसमें व्यक्ति के पास दिल्ली जाकर रुपये लेने का निर्णय लिया गया था। मगर, रात में राजवीर की मौत हो गई। पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लेकर कई बिंदुओं पर छानबीन शुरू कर दी है।