फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Drinking water supply to 3,000 houses was disrupted due to non-connection of the main line.

Baghpat News: मुख्य लाइन नहीं जोड़ने से 3 हजार घरों में पेयजल आपूर्ति ठप रही

Sat, 25 Apr 2026 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply to 3,000 houses was disrupted due to non-connection of the main line.
पानी की समस्या से संबं​धित फोटो। इनाम
बागपत। शहर के पांडव मार्ग पर बिछाई गई नई पेयजल पाइपलाइन से मुख्य लाइन नहीं जोड़ने की वजह से केतीपुरा, काजीपुरा और मिधानपुरा मोहल्ले के तीन हजार से अधिक घरों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हंगामा की चेतावनी पर शुक्रवार शाम पेयजल आपूर्ति शुरू कराई गई।
विज्ञापन

केतीपुरा मोहल्ला निवासी इनाम, इस्तखार, शहजाद, अरशद आदि दो दिन पहले जल निगम शहरी के अफसरों ने नई पेयजल पाइपलाइन डलवाई थी। इसके बाद पाइपलाइन को मुख्य पेयजल लाइन से जोड़े बिना ही चले गए। इसकी वजह से शुक्रवार की सुबह पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। सरकारी हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ लगी रही और परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने नगर पालिका के अफसरों को फोन करके हंगामा करने की चेतावनी दी। इसके बाद नगर पालिका के अफसरों ने जल निगम के कर्मियों को बुलाकर मुख्य लाइन से पाइपलाइन को जोड़ा। शुक्रवार शाम पेयजल आपूर्ति होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वर्जन-लोगों की शिकायत पर जल निगम शहरी के कर्मियों को बुलाकर नई पाइपलाइन को मुख्य लाइन से जुड़वाया गया। इसके बाद पेयजल आपूर्ति शुरू कराई गई। राज बहादुर, प्रभारी जलकल नगर पालिका।

पानी की समस्या से संबंधित फोटो। इनाम

पानी की समस्या से संबंधित फोटो। इनाम

पानी की समस्या से संबंधित फोटो। इनाम

पानी की समस्या से संबंधित फोटो। इनाम

पानी की समस्या से संबंधित फोटो। इनाम

पानी की समस्या से संबंधित फोटो। इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed