फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Drinking water supply of Tetiri stalled due to fault in tube well

Baghpat News: नलकूप में खराबी आने से ठप हुई टटीरी की पेयजल सप्लाई

Fri, 28 Jul 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply of Tetiri stalled due to fault in tube well
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के नलकूप में बृहस्पतिवार को खराबी आ गई, जिससे पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। सप्लाई बंद होने पर लोगों को हैंडपंप के सहारे पानी की व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से कस्बे में सुबह और शाम को पेयजल की सप्लाई की जाती है। बृहस्पतिवार को नलकूप में खराबी आ गई, जिससे कस्बे में पेयजल की सप्लाई नहीं की गई। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बे के विजय मानव ने बताया कि पेयजल की सप्लाई न होने के कारण लोग परेशान रहे। वहीं अनिल कुमार और रामअवतार ने बताया कि पेयजल सप्लाई न होने के कारण लोगों को हैंडपंप से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी। अधिशासी अभियंता वीरज त्रिपाठी ने बताया कि नलकूप में खराबी आने के कारण पेयजल की सप्लाई नहीं हुई थी, नलकूप को ठीक करा दिया है।
विज्ञापन

---
नामांकन पत्रों की हुई जांच
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक पद के नामांकन पत्रों की जांच में 12 में से 11 नामांकन पत्र सही पाए गए। चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि निरोजपुर गुर्जर समिति से विपिन का नामांकन पत्र रद्द किया गया है। शुक्रवार को नाम वापसी और 31 जुलाई को चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed