{"_id":"5ecd59328ebc3e9092149d3b","slug":"drinking-water-crisis-deepens-as-heat-rises-baghpat-news-mrt483379698","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बढ़ते ही पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बढ़ते ही पेयजल संकट गहराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। गर्मी बढ़ने के साथ ही नगर में पेयजल संकट गहराने लगा है। आलम यह है कि नगर की मुख्य सड़कों पर लगाए गए हैंडपंप खराब पड़े है। लगातार शिकायतों के बावजूद इनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। उधर, पानी आपूर्ति के लिए घरों में लगे सबमर्सिबल खराब हो रहे है। लॉकडाउन की वजह से जिन्हें ठीक करने में परेशानी लोगों को आ रही है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने की वजह से लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। पालिका चेयरमैन अमित राणा का कहना है कि जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर हैंडपंपों को ठीक करवा दिया जाएगा।
कम मात्रा मेें आ रहा पानी
नगर के ललित का कहना है कि गर्मी आते ही हमारे यहां सबमर्सिबल में पानी बहुत कम मात्रा में आ रहा है। नया सबमर्सिबल लगवाने में बहुत खर्चा आता है, जिसे करवाने में असमर्थ है।
जल्द हो समाधान
पुनीत गुप्ता का कहना है कि पीने के पानी की समस्या से लोग त्रस्त हैं। इसका समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए।