फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dried plants, now municipality would probe

सूख गए पौधे, अब जांच कराएगी पालिका

Sun, 05 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 05 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dried plants, now municipality would probe
शहर में कई जगह लगवाए गए पौधे उचित देखभाल के चलते सूख गए हैं। - फोटो : amar ujala
बागपत शहर में कई जगह लगवाए गए पौधे उचित देखभाल के चलते सूख गए हैं। पालिका का कहना है कि शरारती तत्व पौधों को उखाड़ देते हैं। पालिका ऐसे लोगों के सामने बेबस है। ईओ का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन


पर्यावरण शुद्ध करने के लिए सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं पौधरोपण करती हैं। नगर पालिका ने शहर में कई जगह पौधरोपण कराया था, लेकिन शरारती तत्वों ने इन पौधों को उखाड़ दिया।
विज्ञापन


उचित देखभाल के अभाव में अधिकतर पौधे सूख गए हैं। यमुना घाट पर जितने भी पेड़ लगाए गए थे, वे सूख गए हैं। हाईवे किनारे के पेड़ों का कटान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग अदूरदर्शी रवैया अपनाए हुए हैं। ईओ बागपत सुदर्शन चंद्रा का कहना है कि इन पौधों में पानी देने के लिए महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई हुई है। पौधे किसने तोड़े, इसकी जांच कराई जाएगी। 

बच्चों की तरह करें पौधों की देखभाल 
बागपत। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने कहा कि वृक्ष संजीवनी के रूप मे आक्सीजन प्रदान करते हैं। बिना ऑक्सीजन के मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पर्यावरण दिवस के मौके पर डीएम ने कैंप कार्यालय के बाहर पौधारोपण किया।

उन्होंने कहा कि वृक्षों के अंधाधुंध कटान से प्राकृतिक आपदाओं को झेलना पड़ रहा है। एक पेड़ की सुरक्षा बच्चों की तरह करनी चाहिए। छायादार और फलदार पौधे अधिक संख्या में लगाए जाने चाहिए।

जुलाई माह में बागपत को एक लाख 27 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसकी तैयारी की जा रही है। जल्द ही शासन की ओर से इसकी तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।


उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि पौधे लगाने से पर्यावरण तो बचेगा ही भविष्य की पीढ़ियों के सामने भी कोई संकट नहीं रहेगा। आमजन इसमें सहयोग प्रदान करें। अपने घरों के आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उधर, अन्य कई जगह भी पौधारोपण कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed