फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dr. Rajkamal Yadav assumed the responsibility of DM post in the district

राजकमल यादव ने संभाली जिले के डीएम पद की जिम्मेदारी

Mon, 18 Jan 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dr. Rajkamal Yadav assumed the responsibility of DM post in the district
डॉ. राजकमल यादव ने संभाली जिले के डीएम पद की जिम्मेदारी
विज्ञापन

बागपत। नवागंतुक डीएम डॉ. राजकमल यादव ने कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की और प्राथमिकताओं के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन के निर्देश दिए। राजकमल यादव आयुष विभाग में निदेशक के पद पर तैनात थे। कोरोना संक्रमण काल में उनके नेतृत्व में आयुष कवच कोविड एप तैयार किया गया था।
सोमवार को निवर्तमान डीएम शकुंतला गौतम जिले से कार्यमुक्त हो गईं। डॉ. राजकमल यादव ने कार्यभार संभाल लिया। कलक्ट्रेट में परिचय बैठक हुई, जिसमें डीएम ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता में है। अधिकारी सरकार की योजनाओं को पात्रों तक जरूर पहुंचाएं। कार्यालयों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें।
विज्ञापन

राजकमल यादव वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में 28 दिसंबर 1986 को उनका जन्म हुआ था। लखनऊ के सैनिक स्कूल में पढ़ाई की थी। चेन्नई से वेटेनरी साइंस से स्नातक किया। 2013 में पहले ही प्रयास में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की। नवंबर 2015 में लखनऊ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाए गए। राजकमल यादव आयुष विभाग में निदेशक के पद पर तैनात थे। उनकी टीम ने आयुष कवच कोविड एप तैयार किया था, जिसे पांच मई 2020 को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लांच किया था। इस दौरान एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, एसडीएम रामनयन, एसडीएम अजय कुमार, एसडीएम राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed