फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dr. Pravitra challenging Corona with dual responsibility

दोहरी जिम्मेदारी के साथ कोरोना को चुनौती दे रहे डॉ. प्रवित्रा

Wed, 03 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dr. Pravitra challenging Corona with dual responsibility
ड़ौत में अपने आवास पर फेस शील्ड तैयार करती डा प्रवित्रा खत्री - फोटो : BARAUT
बड़ौत। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर ने कोरोना वायरस के खिलाफ मोर्चा खोल हुआ है। वो घर में ही अपने सहयोगियों के साथ मास्क और फेस शील्ड तैयार कर रही है। अब तक हजारों मास्क और फेस शील्ड जरूरतमंदों तक पहुंचा चुकी है।
विज्ञापन

मूलरूप से डॉ. प्रवित्रा खत्री हरिद्वार की रहने वाली है। वर्ष 2006 में उनकी नियुक्त नगर के जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शारीरिक खेलकूद प्रवक्ता के पद पर हुई थी। तभी से वह कॉलेज के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी निभा रही है। लॉकडाउन है। ऐसे वमें वह घरेलू काम निपटाने के बाद खाली टाइम में अपने बेटे प्रज्ञ व बेटी मंशा के अलावा कॉलेज की छात्राओं रिया मलिक, किरण, अंजू, गुलशन सहित अन्य की मदद से रोजाना मास्क और फेस शील्ड तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन

लगातार बढ़ा रही मदद के हाथ
बड़ौत। डॉ. प्रवित्रा खत्री ने 5000 मास्क लोयन गांव में, 500 मास्क एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्र को दिए, ताकि क्वारंटीन लोगों तक पहुंचा जा सके। साथ ही 100 से अधिक मास्क बड़ौत सीएचसी अधीक्षक और 150 से अधिक फेस शील्ड डाकघर में सौंप चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेस शील्ड में आता है 12 रुपये खर्च
बड़ौत। डॉ. प्रवित्रा खत्री ने बताया कि फेस शील्ड तैयार करने में कुल 12 रुपये का खर्च आता है, जबकि मार्केट मेें यही फेस शील्ड 70 से 80 रुपये की मिलती है। इसके अलावा मास्क बनाने में कुल 3 से 4 रुपये की लागत आती है, जबकि मेडिकल स्टोरों पर मास्क 10 से लेकर 250 रुपये तक आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed