डीपीआरओ को भगौड़ा घोषित करने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभासद खुर्शेद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से डॉ. कुलदीप उज्ज्वल का पद बहाल करने की मांग की है। नामित सभासद बब्बू सिद्दीकी ने डीएम से डीपीआरओ को भगौड़ा घोषित करने की मांग उठाई। बैठक में महरबान, शोएब, सोनू, इस्लाम, राशिद खान, कय्यूम, गुलजार, गुड्डू खान, सरफराज, जिशान, नाजिम खान, तालिब, गुलशन, बिलकीश मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी में भी उज्ज्वल के पक्ष में बैठक हुई। इसमें नीरज चौधरी ने कहा उज्ज्वल साफ छवि के नेता है जो जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री से ससम्मान पद को बहाल करने की मांग की गई है। इसमें हिम्मत सिंह, मनोज कुमार, प्रवीण मैनेजर, श्याम सिंह, रणवीर सिंह, ईश्वर, ताहिर, कर्ण सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
उज्ज्वल को बहाल करने की मांग
खेकड़ा। नगर मे सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से डॉ. कुलदीप उज्ज्वल की पद पर बहाली और प्रकरण की निष्पक्ष कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शनिवार को मोहल्ला गिरधरपुर में संजय धामा के आवास पर हुई बैठक में सपाइयों ने कहा कि उज्ज्वल पार्टी की वास्तविक नीतियों पर चल रहे हैं।
सही बात उठाने पर उनके खिलाफ साजिश की गई है। कार्यकर्ता उनके साथ है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में पत्र भी भेजा है। बैठक में सपा के जिला प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष जगपाल सिह यादव, ब्रहमपाल सिह सभासद, धनपाल सभासद, सुहेल मलिक, महिपाल सिंह, राजीव धामा, अनुज धामा, दीपक यादव, संजय फौजी आदि मौजूद रहे।