फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Door-to-door Dastak campaign launched for communicable disease control

संचारी रोग नियंत्रण के लिए डोर-टू-डोर दस्तक अभियान शुरू

Thu, 07 Jul 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door Dastak campaign launched for communicable disease control
संचारी रोग नियंत्रण को लेकर ग्राम सुन्हैडा मे डोर टू डोर दस्तक देती आशा कार्यकर्ता - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का डोर-टू-डोर दस्तक देने के लिए अभियान शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 जुलाई तक चलाया जाएगा। इसके लिए न्याय पंचायत स्तर पर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। इसमें नालियों की साफ-सफाई, फागिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव, मच्छरों से बचाव व अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान आदि कार्य शामिल है।

आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोर-टू-डोर पहुंचकर बुखार, खांसी, टीबी, कोविड, डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोगों के लक्षणों के बारे में जानकारी देने के साथ लक्षण युक्त संभावित मरीजों को चिह्नित कर रहे हैं। उनकी जांच कराकर बीमारी की पुष्टि होने पर निशुल्क उपचार दिलाया जाएगा। इस दौरान बीपीएम रुपेंद्र शर्मा, बीसीपीएम शशि चौधरी, वीर प्रताप चौहान, शमशाद अली, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed