फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dogs and monkeys bit and injured 25 people

Baghpat News: कुत्तों व बंदरों ने 25 लोगों को काटकर घायल किया

Thu, 06 Mar 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 06 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dogs and monkeys bit and injured 25 people
रटौल। मंसूरपुर गांव में कुत्तों व बंदरों ने बुधवार को 25 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों ने रटौल व खेकड़ा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर उपचार कराया। वहीं लोगों ने कुत्तों व बंदरों को पकड़वाने के लिए डीएम से मांग की है।
विज्ञापन

मंसूरपुर में पिछले कई माह से कुत्तों व बंदरों के आतंक से लोग परेशान हो चुके हैं। छह माह में 170 से अधिक लोगों को कुत्तों व बंदरों ने काटकर घायल कर चुके हैं। बुधवार को भी 25 लोगों को काटकर घायल किया है। कुत्तों के काटने से रुद्र, महेंद्री, लडडू, मयंक, खुशी, निशांत, वासू, मयंक, शांतनू, सोहनवीरी, विमलेश, शिवम, प्रकाशी, सतपाल घायल हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं बंदरों के हमले से शिवानी, विमला, पूनम, मिट्ठो, खुशी, अनुराधा, राजेंद्री घायल हो गई हैं। इनके अलावा घर की छत पर शिवानी उपले पाथ रही थी तो बंदर ने हमला कर दिया। वह नीचे गिरकर घायल हो गई, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। इसके बाद लोगों ने रटौल व खेकड़ा के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर उपचार कराया। विकास, मनोज, महिपाल सिंह आदि ने बताया कि कस्बे में कुत्तों व बंदर काफी है और वह लोगों पर हमला कर घायल कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया की कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन इसके बाद भी कुत्तों व बंदरों को नहीं पकड़ा जा रहा है। उन्होंने डीएम से शिकायत कर कुत्तों व बंदरों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि वह सुरक्षित रह सकें। प्रधान ओमवती का कहना है कि गांव में अभी बजट नहीं है। इसलिए अधिकारियों से बात करके बंदरों व कुत्तों को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed