फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doctors do not stop their arbitrariness, patient halakan

चिकित्सकों की मनमानी बरकरार, मरीज हुए बेहाल

Thu, 23 Jan 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Doctors do not stop their arbitrariness, patient halakan
बड़ौत सीएचसी पर बंद पड़े चिकित्सक के रूम व खाली पड़ी कुर्सी। - फोटो : BARAUT
चिकित्सकों की नहीं थम रही मनमानी, मरीज हलाकान
विज्ञापन

.
बड़ौत। लाख चेतावनी के बावजूद सीएचसी पर तैनात चिकित्सक अपना रवैया बदलने को लेकर गंभीर नहीं हैं। हालात ऐसे है कि ड्यूटी के बीच में इनके नदारद होने का सिलसिला जारी है। इसके चलते मरीजों को परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को भी अस्पताल में ऐसे मामले देखने को मिले।

सीएचसी पर तैनात चिकित्सकों की मनमानी थम नही रही है। मरीज दूर-दराज से सीएचसी पर पहुंच रहे हैं। घंटों लाइन मेें लग पर्चियां बनवाने के बाद मरीज चिकित्सकों के पास पहुंचते है तो उनकी सीट खाली मिलती है। बृहस्पतिवार को भी एक-दो चिकित्सकों को छोड़ अन्य गायब रहे, जिस कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ा। सदल्लापुर गांव से आए रणपाल, खड़खड़ी से आए राहुल, मोहित, शकील, बिजरौल से योगेश, कपिल का कहना है कि न तो सीएचसी पर दवाइयां ढंग से मिलती है और न ही चिकित्सक मिलते है। जिस कारण अब मरीज निजी अस्पतालों की ओर रुख कर रहे है। सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार का कहना था कि लगातार शिकायतें मिल रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed