फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doctors are not found in the hospital

बुखार से मर रहे लोग, अस्पताल में डाक्टरों को ढूंढ रहे मरीज

Mon, 14 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Doctors are not found in the hospital
सुबह 8.47 बजे:बागपत जिला अस्पताल में चिकित्सकों के इंतजार में बैठे मरीज - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जनपद में बुखार से तीन दिन में सात मौत हो चुकी हैं। वहीं, डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद मरीज जिला अस्पताल में डॉक्टरों को ढूंढते रहते हैं। जिला अस्पताल में इस तरह से अव्यवस्था फैली हुई है कि मरीज ठीक आठ बजे पहुंच जाते हैं। वहीं, डॉक्टर घंटों बाद भी नहीं पहुंचते हैं। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों के पहुंचने का समय आठ बजे निर्धारित है। ऐसे में जिला अस्पताल में आने वाले करीब 1200 मरीजों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

कक्षों पर नौ बजे तक लटके थे ताले
जिला अस्पताल में सोमवार को नौ बजे तक फिजिशियन, सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ के कक्ष खाली थे। होम्योपैथिक डॉक्टर के कक्ष पर ताला लटका था। अन्य कई कर्मचारियों के कक्ष पर भी ताले लटके थे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने डॉक्टर राउंड पर बताए
अस्पताल में कर्मचारी भी कई तरह से खेल करते हैं। वे डॉक्टरों के बारे में पूछने पर उन्हें राउंड पर बताते हैं। जबकि अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सुबह से कोई डॉक्टर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों के पास नहीं पहुंचे डॉक्टर
पाबला गांव के अमित की पत्नी गीता को डेंगू बताया। गीता को रविवार दोपहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पहले गीता को बताया कि रविवार होने के कारण डॉक्टर छुट्टी पर हैं। वे सोमवार सुबह आएंगे। अमित ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे तक भी कोई डॉक्टर देखने नहीं आए और उस समय तक सफाई भी नहीं हुई थी। किरठल गांव के कृष्णपाल ने बताया कि उनकी पत्नी सोहनवीरी को डेंगू हुआ है। उसको रविवार को भर्ती कराया था। उसे स्टाफ नर्स ही दवा दे रही है। उनके पास भी सोमवार सुबह नौ बजे तक डॉक्टर नहीं पहुंचा।
डॉक्टरों का इंतजार करते रहे मरीज
जिला अस्पताल में डॉक्टरों के समय से नहीं आने के कारण खेकड़ा के इदरीश को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। उसे आंखों की जांच करानी थी। अग्रवाल मंडी टटीरी की अंजू को महिला रोग विशेषज्ञ से उपचार कराना था, लेकिन एक घंटा इंतजार करने के बाद भी डॉक्टर नहीं पहुंची।

वर्जन
अस्पताल में डॉक्टरों के आने का समय आठ बजे है और सभी डॉक्टरों को निर्धारित समय पर आने के लिए कहा हुआ है। अस्पताल में आकर डॉक्टरों को पहले राउंड पर जाना होता है। डॉक्टरों के देरी से आने की कोई शिकायत है तो उसकी जांच कराई जाएगी।-डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस जिला अस्पताल

सुबह 8.51 बजे:बागपत जिला अस्पताल में खाली पड़ी चिकित्सकों की कुर्सी व परेशान बैठे मरीज

सुबह 8.51 बजे:बागपत जिला अस्पताल में खाली पड़ी चिकित्सकों की कुर्सी व परेशान बैठे मरीज- फोटो : BAGHPAT

सुबह 9.1 बजे: बागपत जिला अस्पताल में नेत्र रोग कक्ष के बाहर चिकित्सक के इंतजार में बैठे मरीज

सुबह 9.1 बजे: बागपत जिला अस्पताल में नेत्र रोग कक्ष के बाहर चिकित्सक के इंतजार में बैठे मरीज- फोटो : BAGHPAT

बागपत जिला अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज

बागपत जिला अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज- फोटो : BAGHPAT

सुबह 9.2 बजे: बागपत जिला अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड के बाहर हुई गंदगी

सुबह 9.2 बजे: बागपत जिला अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड के बाहर हुई गंदगी- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed