{"_id":"64c65987013489f2cd01d2b4","slug":"do-yoga-in-the-morning-and-evening-to-stay-healthy-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-1866-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: स्वस्थ रहने के लिए सुबह-शाम करें योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: स्वस्थ रहने के लिए सुबह-शाम करें योगाभ्यास
विज्ञापन
फोटो संख्या 5
बड़ौत। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में रविवार को प्रकाश लाल की पुण्यतिथि को स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर नगरपालिका परिषद के गांधी पार्क में जिला प्रधान राजेंद्र प्रसाद जैन, ठाकुरद्वारा मंदिर बड़ौत में आनंदपाल राणा, पंचमुखी मंदिर बड़ौत में केडी शर्मा, आवास विकास में रामकुमार सरोहा, आजाद नगर में राजकुमार रुहेला की अध्यक्षता में योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। गांधी पार्क नगर पालिका बड़ौत में सर्वप्रथम जिला प्रधान राजेंद्र जैन ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। इसके बाद प्रमिला एवं सुदेश ने सरस्वती वंदना की। वीरेन्द्र कुमार शर्मा क्षेत्रीय प्रधान ने संचालन किया। रमन मनोचा केंद्र प्रमुख ने ओम ध्वनि एवं सूक्ष्म क्रियाएं कराई गईं। हरिओम ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। सुनील कुमार शास्त्री ने तिर्यक ताड़ासन का अभ्यास कराया। हेमा और सुदेश चौधरी द्वारा प्रकाश लाल की स्मृति में योग गीत की प्रस्तुति दी गई।