फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Do survey of infected people and make isolation center in school and panchayat house

संक्रमितों का करें सर्वे और स्कूल व पंचायत घर को बनाएं आइसोलेशन सेंटर

Sat, 08 May 2021 10:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Do survey of infected people and make isolation center in school and panchayat house
बड़ौत। ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहे संक्रमण की रोकथाम के लिए शनिवार को बीडीओ ने सचिवों को हर गांव में संक्रमितों का सर्वे, जांच, दवा वितरण के अलावा मरीज भर्ती के लिए स्कूल व पंचायत भवनों में आइसोलेशन सेंटर बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीडीओ राहुल वर्मा ने प्रत्येक पंचायत भवन पर पंचायत सचिवों का ड्यूटी रोस्टर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज होने पर ही वेतन दिए जाने की चेतावनी दी। सभी पंचायत कर्मी और निगरानी समिति सदस्यों के नाम, पते व मोबाइल नंबर पेंट से लिखने के आदेश दिए। ताकि ग्रामीण आसानी से उनसे संपर्क कर सकें।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ये दिशा-निर्देश
- प्रत्येक पंचायत में संक्रमितों का सर्वे होगा, उन्हें प्राथमिकता दवाई वितरित की जाएंगी।
- संक्रमण प्रभावित पंचायतों में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन ग्राम प्रधान व सचिव कराएंगे।
- बुधवार तक पंचायत भवनों पर कर्मियों व निगरानी समितियों का विवरण लिखा जाएगा।
- पंचायत सचिवों का ड्यूटी रोस्टर बनेगा। ड्यूटी में लापरवाही पर वेतन जारी नहीं होगा।
- पिछले 10 से 15 दिनों में कोरोना संक्रमित हुए ग्रामीणों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
- स्कूल व पंचायत भवनों को आइसोलेशन सेंटर बनाने के लिए चिह्नित किया जाएगा।
- प्रवासियों को मनरेगा जॉब कार्ड से काम मिलेगा। जिनके जॉब कार्ड नहीं तत्काल बनेंगे।
- जिन पंचायत भवनों का निर्माण अधूरा है दो दिन में शुरू होगा, जो पूर्ण हैं उनकी आख्या।
- ऑपरेशन कायाकल्प के तहत गांव में हुए कार्यों का विवरण बीडीओ उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed