फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Do not show Chand being desperate

नहीं दिखा चांद बेताब रहे लोग

Sat, 27 May 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 27 May 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Do not show Chand being desperate
बागपत में रमजान के चलते बाजार से टोपी खरीदते मुस्लिम युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रमजान माह की तैयारियों में जुटे मुस्लिम समाज के लोगों में शुक्रवार को चांद के दिखाई देने को लेकर बेताबी रही। 
विज्ञापन

    मगर देर रात तक कहीं से भी चांद के दिखने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उधर, रमजान में रोजों की तैयारी के लिए शहर में साफ-सफाई के साथ ही लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। अकीदतमंदों ने प्रशासन ने बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था कराने की मांग की है। 

   इकबाल, फिरोज मलिक, उस्मान, दिनमोहम्मद, फुरकान, शकील अहमद ने अफसरों से बिजली, पानी, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।  अमीनगर सराय। रमजान के मद्देनजर बागपत कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई। सीओ श्वेताभ पांडेय ने सभी लोगों को मिलजुल कर भाईचारे के साथ रहने की अपील की।  चेयरमैन राजूद्दीन, रामपाल सिंह नेहरा, उदय चौहान, बोबी चौहान, राजपाल, नईम अहमद, बिल्लू प्रधान, अमित जैन, मनोज वर्मा मौजूद रहे।  
विज्ञापन


उधर, कस्बा अमीनगर सराय की नगर पंचायत में शांति समिति की बैठक कार्यवाहक थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने सभी से भाईचारे व शांति की अपील की।  चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव पंडित जगदीश, अनिल शर्मा, सहजाद, हरिकिश शर्मा, पवन गोयल, मीरजान, पप्पू, राजकुमार मित्तल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेकड़ा। रमजान माह के चलते पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थाने पर शांति समिति की बैठक कर सभी से रमजान पर्व आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही होगी। और सोमवार से जाम की समस्या से निजात हेतू नगर मे अभियान चलाया जायेगा। 

शुक्रवार को खेकड़ा थाने मे सीओ संजीव सुमन, थानाध्यक्ष देवेंद्र विष्ठ के सामने  लोगाें ने शहर में जाम और अतिक्रमण की समस्या भी दूर करने की अपील की। उधर, एसपी डी प्रदीप कुमार ने बड़ौत शहर में पैदल भ्रमण किया। व्यापारियों से उनकी समस्या सुनी और उनको दूर करने का आश्वासन दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed