{"_id":"5f4be22a8ebc3e294b1b5b2b","slug":"do-not-produce-more-than-two-children-in-national-interest-sanjeev-balyan-baghpat-news-mrt4988200102","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रहित में दो से ज्यादा बच्चे पैदा न करें : संजीव बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रहित में दो से ज्यादा बच्चे पैदा न करें : संजीव बालियान
विज्ञापन
रमाला में विधायक सहेन्द्र सिंह के आवास पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान
- फोटो : BAGHPAT
केंद्रीय मंत्री बोले, यूपी में अगर बनेगा दो बच्चों का कानून, पूरे देश में जाएगा संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या पूरे देश के लिए चिंता का कारण है। राष्ट्रहित में दो से ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करने चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण को प्रोत्साहित करने के लिए दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत ही नहीं हर चुनाव लड़ने पर रोक होनी चाहिए। जनसंख्या बिल पर फैसला प्रधानमंत्री करेंगे।
छपरौली में भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में संजीव बालियान ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए सामाजिक लोगों को विचार करना होगा। ग्राम पंचायत सदस्य से लेकर देश का कोई भी चुनाव हो, उसमें यह कानून लागू होना चाहिए। उन्होंने छह महीने पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। एक पहल हुई है। वर्तमान समय और देश के भविष्य के लिए इस पर निर्णय जरूरी है। वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत है जनसंख्या को रोकना। ऐसे में हर व्यक्ति का दायित्व है। राष्ट्र हित में खुद भी विचार करना चाहिए कि दो से अधिक बच्चे पैदा न करें। जनप्रतिनिधियों से ही यह कानून शुरू होगा तो सकारात्मक संदेश जाएगा। यूपी में अगर पंचायत चुनाव से यह पहल हो गई तो पूरे देश के लिए एक नजीर बन जाएगी। जनसंख्या बिल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला तो प्रधानमंत्री और अन्य शीर्ष नेताओं को करना है। उस पर वह क्या कह सकते हैं। इस दौरान छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, बड़ौत पालिकाध्यक्ष अमित राणा मौजूद रहे।