{"_id":"5e73b8368ebc3e77377a908c","slug":"do-not-panic-with-the-korana-virus-save-yourself-and-save-everyone-baraut-news-mrt4744179200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराना वायरस से घबराएं नहीं, खुद बचे और सबको बचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोराना वायरस से घबराएं नहीं, खुद बचे और सबको बचाएं
विज्ञापन

बिनौली। स्वास्थ्य विभाग व थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को कोराना वायरस को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बिनौली, बरनावा सहित कई गांवों में बैनर लगवाकर करीब पांच हजार पंपलेट वितरित कराए। जिससे कोराना के लक्षण व उससे बचाव की जानकारी दी गई।
सीएचसी बिनौली अधीक्षक डॉक्टर अतुल बंसल व थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह के साथ स्वास्थ्य कर्मियों व पुलिस फोर्स ने बिनौली से जागरूकता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने थाना परिसर, मेन बाजार, बस स्टैंड, बैंक शाखाएं, डाकघर आदि में उपस्थित लोगों को वायरस के लक्षण व बचाव की जानकारी के लिए पंपलेट वितरित कराए। अतुल बंसल ने सबको साथ मिलकर कोराना वायरस से लड़ने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि हाथों को हैंडवॉश या साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं। छींकते और खांसते समय अपना मुंह व नाक को टिशू या रुमाल से ढकें अगर आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई है तो डॉक्टर से संपर्क करें। इंस्पेक्टर बिनौली रवेंद्र सिंह ने लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्य स्थानों पर कोराना से बचाव के बैनर लगवाए। बरनावा, शेखपुरा, चंदायन, पिचोकरा आदि गांवों में भी पंपलेट वितरित किए गए। जागरूकता अभियान में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल, डॉ संजीव कुमार, इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह, एसएसआई मुन्नेद्र सिंह, मोहम्द उवैश खान, जगदीश तेवतिया, लेखपाल रामपाल यादव, अजीत धामा, किरणपाल भाटी, हरीश त्यागी,मदनपाल सिंह आदि शामिल थे।