{"_id":"57ba026e4f1c1b8e63d4f772","slug":"do-not-miss-the-opportunity-to-get-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूक गए तो दोबारा नहीं मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूक गए तो दोबारा नहीं मिलेगा मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 22 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
दौड़ में पीछे रहे युवक को उठाते सेना के जवान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवी डिग्री कॉलेज में चल रही सेना की भर्ती में चूक जाने वाले युवाओं को दूसरी भर्ती के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। साल 2016 में बागपत समेत इन छह जिलों के अभ्यर्थियों को दूसरा मौका नहीं मिलेगा। यूपी और उत्तराखंड में अभी सेना की नौ भर्तियां होनी है। जनवरी 2017 तक का कलेंडर जारी किया जा चुका है।
मेरठ भर्ती बोर्ड के निर्देशन में रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, शामली और बागपत जिले के युवाओं की भर्ती चल रही है। इन जिलों के जो अभ्यर्थी चूक जाएंगे, उन्हें सेना की दूसरी भर्ती के लिए अगले वर्ष तक का इंतजार करना पड़ेगा।
बागपत के बाद आगरा भर्ती बोर्ड के तत्वावधान में झांसी में दो से 14 सितंबर तक सेना की भर्ती होगी, लेकिन इसमें बागपत समेत यह छह जिले शामिल नहीं है। झांसी ही नहीं इस साल फतेहगढ़, बनबासा, मथुरा, बाबूगढ़, फैजाबाद, वाराणसी और देहरादून में सेना की कुल नौ भर्तियां होनी है।
विज्ञापन
इनमें अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। मेरठ भर्ती कार्यालय बाबूगढ़ में 28 नवंबर से सात दिसंबर तक भर्ती कराएगा, इसमें मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत सात जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। साल की आखिरी भर्ती होने के चलते बागपत और शामली के युवा सेना ज्वाइन करने के लिए 25 से 26 अगस्त तक पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं।
यूपी की भर्तियां
झांसी में दो से 14 सितंबर तक आगरा, झांसी, एटा, जालौन, इटावा, ललितपुर जिलों की भर्ती होगी। फतेहगढ़ में 29 सितंबर से सात अक्तूबर तक फर्रुखाबाद, बलरामपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रीबस्ती, मथुरा में चार से 13 नवंबर तक मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बाबूगढ़ छावनी में 28 नवंबर से सात दिसंबर तक मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हापुड़, गाजियाबाद, फैजाबाद में 12 से 26 दिसंबर तक रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, कौशांबी, इलाहाबाद, संत कबीरनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर, फैजाबाद जिले के अभ्यर्थी शामिल होंगे। वाराणसी में अगले वर्ष पांच से 15 जनवरी तक आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर और बलिया जिले के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
उत्तराखंड में होने वाली भर्तियां
लखनऊ भर्ती बोर्ड के अंतर्गत आने वाले पिथौरागढ़ भर्ती कार्यालय के तत्वावधान में बनबासा में 15 से 23 अक्तूबर तक भर्ती होगी। देहरादून में 20 से 30 जनवरी 2017 में भर्ती का आयोजन किया जाएगा। बनबासा में दो भर्ती है।
ये हैं लखनऊ जोन के भर्ती कार्यालय
सेना भर्ती के लिए लखनऊ जोन में आठ भर्ती कार्यालय आते हैं। इनमें यूपी के वाराणसी, आगरा, बरेली, मेरठ, अमेठी और उत्तराखंड के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, लैंसडाउन शामिल हैं।