फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM warning ineffective

डीएम की चेतावनी भी बेअसर

Mon, 15 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 15 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
DM warning ineffective
बागपत में जिलाधिकारी अजयदीप सिंह की यमुना की धारा से छेड़छाड़ करने पर कार्रवाई की चेतावनी का रेत खनन माफिया पर कोई असर नजर नहीं आया। माफिया ने न सिर्फ बांध बनाकर यमुना के पानी का प्रवाह रोक दिया, बल्कि उसी स्थान से खनन भी शुरू कर दिया। अधिकारी कागजी कार्रवाई में ही लगे रह गए।
विज्ञापन


रेत खनन को लेकर माफिया ने बागपत में डेरा डाल दिया है। जेसीबी और पोकलेन मशीनें यमुना में उतर चुकी हैं। यमुना की धारा को भी मोड़ा गया। इस पर जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने चेतावनी दी थी कि यमुना की प्राकृतिक धार से कोई छेड़छाड़ की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि रेत खनन माफिया पर इस चेतावनी का कोई असर नजर नहीं आया। खनन माफिया की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उन्होंने जेसीबी मशीनें लगाकर यमुना के प्रवाह को ही रोक दिया गया, जिससे निवाड़ा पुल के समीप पानी ठहरने लगा। इस पानी के रुख को हरियाणा के सोनीपत क्षेत्र में मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि वहां से रेत खनन भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग इस मामले को लेकर एनजीटी में जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस बारे में जिलाधिकारी अजयदीप सिंह का कहना है कि यमुना के प्रवाह को नहीं रोका जा सकता। इस मामले का पता लगाया जाएगा। जांच के बाद इस पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed