फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM tightened the screws of education officers

डीएम ने शिक्षा अधिकारियों के पेंच कसे

Fri, 03 Sep 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
DM tightened the screws of education officers
बागपत कलक्ट्रेट में शिक्षक अधिकारियों की बैठक लेते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
अमर उजाला इंपेक्ट :
विज्ञापन

डीएम ने दिए विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश, लापवाही पर होगी कार्रवाई
फोटो - 13
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के देरी से पहुंचने और बच्चों के गेट पर खड़े रहने का मामला सामने आने के बाद डीएम ने सख्ती दिखाई। अमर उजाला में शुक्रवार को बच्चे करते हैं इंतजार गुरुजी लापता शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इस पर डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों में निरीक्षण करने के साथ समय पर नहीं पहुंचने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डीएम राजकमल यादव ने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी विद्यालयों का संचालन कराने व खंड शिक्षा अधिकारी को नियमित चेकिंग अभियान चलाकर मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच करने के लिए निर्देश दिए। डीएम ने विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, मिड-डे मील, सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने शिक्षक के अवकाश पर होने पर मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश को अपडेट करने के निर्देश दिए। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विद्यालयों में बच्चों को मास्क के लिए प्रेरित करने व बच्चों को मास्क लगाकर ही प्रवेश देने के लिए कहा। बैठक में एडीएम अमित कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed