फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM-SP inspected the Kanwar road

डीएम-एसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

Mon, 20 Jun 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
DM-SP inspected the Kanwar road
बागपत के पुरा महादेव मंदिर में निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से जानकारी लेते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
बागपत। प्रशासन ने श्रावण मास में परशुरामेश्वर मंदिर में लगने वाले श्रावणी मेले की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को डीएम राजकमल यादव और एसपी नीरज कुमार जादौन ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

पुरा महादेव के परशुरामेश्वर मंदिर में श्रावणी मेले का आयोजन किया जाएगा। श्रावण मास में लाखों कांवड़िये और श्रद्धालु भगवान आशुतोष का जलाभिषेेक करने के लिए पहुंचते हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों को परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को डीएम राजकमल यादव और एसपी नीरज कुमार जादौन ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने भड़ल, दाहा, पुसार, बरनावा, गलहेता, चिरचिटा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों कांवड़ यात्रा से पूर्व मार्गों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में सीसीटीवी और बैरिकेडिंग की स्थिति देखी। डीएम-एसपी ने शिवरात्रि पर श्रावण मास में लगने वाले मेला परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मेला समिति को श्रावणी मेेले की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed