फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM-SP inspected the district jail

डीएम-एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण

Wed, 01 Dec 2021 11:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
DM-SP inspected the district jail
कोरोना से बचाव के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन

खेकड़ा। जिलाधिकारी राजकमल यादव और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ क्षेत्र के गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल का निरीक्षण किया। बंदियों की बैरकों, जेल परिसर की गहनता से तलाशी कराई। कोई भी प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली।

दोनों अधिकारियों ने जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे। सभी कैमरे चालू हालत में मिले। डीएम ने कहा कि देश मे कोरोना के नए रूप ओमिक्रान का खतरा बना हुआ है। सरकार ने इससे बचाव के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है। उन्होंने जेल अधीक्षक ब्रजेंद्र कुमार यादव को बंदियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बंदियों को सैनिटाइजर, मास्क और सोशल डिस्टेन्स का पालन कराने और सर्दी से बचाव के साथ ही बंदियों को गुणवत्ता वाला भोजन, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। जेल अधीक्षक ब्रजेंद्र कुमार यादव का कहना है कि जेल मे बंदियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed