फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   dm news

Baghpat News: जिला पंचायत से गायब मिले नौ कर्मचारी, डीएम ने रोका वेतन

Sat, 07 Feb 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
dm news
बागपत। जिला पंचायत का शुक्रवार को डीएम अस्मिता लाल ने निरीक्षण किया तो वहां नौ कर्मचारी गायब मिले। कहीं गंदगी का अंबार मिला तो फाइलें इधर-उधर बिखरी पड़ी मिलीं। इस पर डीएम ने नौ कर्मचारियों को वेतन रोक दिया और कार्य में सुधार नहीं होने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम जब जिला पंचायत में पहुंचीं तो वहां जगह-जगह कचरा पड़ा था। स्टोर रूम में भी कचरा जमा मिला। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को जोड़ने का केंद्र होते हैं और ऐसे में यहां गंदगी व अव्यवस्था मिलने पर लोगों पर गलत असर पड़ेगा। कार्यालयों में महत्वपूर्ण फाइल इधर उधर पड़ी मिलीं और कई दस्तावेज धूल व नमी से खराब हो रहे थे। पुराने अभिलेख क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले। डीएम ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सुरक्षित भंडारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भवन की दीवारों व क्षतों में दरारें आने के कारण गिरने का खतना बना हुआ था। ऐसे में यहां कभी भी हादसा हो सकता है और कर्मचारियों की जान को खतना बना हुआ है। उन्होंने अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान नौ कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने पर उनका वेतन रोक दिया गया। कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी और कार्यालय में यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं डीएम ने सभागार को निजी वाहन पार्किंग स्थल बनाने पर नाराजगी जताई और नियमों में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed