फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   dm inspects cow protection center

डीएम ने गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया

Mon, 25 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
dm inspects cow protection center
बागपत के सरूरपुर गांव स्थित गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण करते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में गो संरक्षण केंद्र का डीएम ने सोमवार को निरीक्षण किया। डीएम ने बीडीओ व सीवीओ को निर्देश दिए कि यदि कोई पशु खुले में दिखा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पशुओं को ठंड से बचाया जाए।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने गो संरक्षण केंद्र सरूरपुर कला का निरीक्षण करते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि गोवंश खुले में नहीं रहना चाहिए। सर्दी का समय आने वाला है, इसलिए सभी तैयारी पहले ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा सभी स्थान पर तिरपाल से सीलिंग की जाए। सरूरपुर कलां के संरक्षण केंद्र में 408 गोवंश मिले। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन साफ सफाई की जाए। चिकित्सक प्रतिदिन आकर गोवंश का देखे और जिन्हें उपचार की जरूरत है, उनका उपचार किया जाए। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह, तहसीलदार प्रसून कश्यप, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में व्यक्ति के आत्मदाह की चेतावनी पर तैनात रही पुलिस
बागपत। कासिमपुर खेड़ी के अर्जुन का अपने ही परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसने कई बार अधिकारियों के पास शिकायत की, लेकिन उसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस कारण ही उसने कलक्ट्रेट में पहुंचकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी हुई थी। जिससे कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा समेत काफी पुलिस कर्मी सोमवार देर शाम तक वहां मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि वहां कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed