{"_id":"6058e6d08ebc3e8d2901d3e7","slug":"dm-inspected-government-girls-inter-college-and-kendriya-vidyalaya-baraut-news-mrt5312356102","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय कन्या इंटर कॉलेज व केन्द्रीय विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज व केन्द्रीय विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
बड़ौत। क्षेत्र के गांव बावली में स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और केन्द्रीय विद्यालय का सोमवार को डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने शिक्षण कार्य को ओर बेहतर बनाने के लिए निर्देशित किया।
सोमवार को डीएम राजकमल यादव बावली गांव स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पहुंचे। इससे शिक्षिकाओं में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान डीएम ने कॉलेज में पढ़ने वाली बालिकाओं से सवाल पूछें। इसके बाद डीएम ने शिक्षिकाओं को ओर बेहतर शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने केन्द्रीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद प्रधानाचार्य नीरज कुमार से बातचीत की। डीएम ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान व रोजगार प्राप्त शिक्षा देना ही शिक्षकों का काम होता है। इस मौके पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य कविता चौधरी सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।
े