{"_id":"639f5d9c6ba03b797e3b6d43","slug":"dm-honored-the-winners-of-sports-baghpat-news-mrt618308244","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को डीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को डीएम ने किया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। जय पार्वती ग्लोबल स्कूल में रविवार को आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यहां दूसरे दिन प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जय पार्वती ग्लोबल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि को परेड सलामी दी और फिर खेलों का शुभारंभ किया गया। जहां 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर दौड़, रिले दौड, कब्बड़ी, बास्केटबाल की प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उधर, छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम राजकमल यादव ने कहा कि छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करे तथा माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करें। एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह ने छात्र-छात्राओं को खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का संचालन रणपाल पंवार एवं अलिशा खोखर ने किया।