फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM expressed displeasure over non-recovery against target

लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Fri, 05 Feb 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over non-recovery against target
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने कहा जिन विभागों ने लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं की है, वह प्लान बनाकर कार्य करें। राजस्व की हानि नहीं होनी चाहिए। खनन परिवहन के वाहनों को चेक करें। ओवरलोड वाहन नहीं चलने चाहिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कर-करेत्तर, राजस्व संग्रह, नगर विकास वसूली एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की। आबकारी विभाग का माह का लक्ष्य 11करोड़ 48 लाख था, जिस के सापेक्ष 19 करोड़ 29 लाख हासिल किया। जिलाधिकारी ने कहा सरकारी दुकानों पर आबकारी इंस्पेक्टर व राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी मिलकर अभियान चलाएं। जहरीली शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। स्टांप विभाग का माह का लक्ष्य 11 करोड़ 80 लाख रुपये था, इसके सापेक्ष नौ करोड़ 30 लाख रुपये की वसूली की।
विज्ञापन

विद्युत निगम का मासिक लक्ष्य 39 करोड़ 22 लाख रुपये का रखा था, इसके सापेक्ष 29 करोड़ 72 लाख की वसूली हुई। व्यापार कर में माह का लक्ष्य छह करोड़ 17 लाख रुपये था, इसके सापेक्ष पांच करोड़ 73 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई। खनन में तीन करोड़ के सापेक्ष तीन करोड़ दो लाख की वसूली हुई। भू राजस्व में 27 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष दो लाख रुपये की वसूली करने पर नाराजगी जताई, इसमें बड़ौत तहसील की स्थिति सबसे खराब रही। जिलाधिकारी ने बड़ौत तहसीलदार को इसमें सुधार करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा लक्ष्य के सापेक्ष प्लान बनाकर वसूली करना सुनिश्चित करें। तहसीलदार सप्ताह में दो दिन अमीन के बस्ते चेक करें और आरसी का मिलान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने खनिज अधिकारी और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि ओवरलोड वाहन और अवैध खनन करने वाले वाहनों की चेकिंग करें। उन्होंने मासिक लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली करने पर बागपत , टटीरी, अमीनगर सराय के अधिशासी अधिकारी को वसूली ठीक करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लंबित आवेदन निस्तारित करें। एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, खेकड़ा एसडीएम अजय कुमार, एआईजी स्टांप रामदयाल, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed