फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM expressed displeasure over low attendance of students in school

Baghpat News: विद्यालय में छात्रों की कम उपस्थिति पर डीएम ने जताई नाराजगी

Wed, 15 May 2024 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 15 May 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over low attendance of students in school
बागपत। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय डौला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूल में छात्रों की कम उपस्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने कक्षा के छात्रों से गणित के सवाल पूछे और सवाल का सही जवाब देने पर उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

निरीक्षण में डीएम को स्कूल में 226 पंजीकृत छात्रों में 158 छात्र और सात अध्यापक व एक शिक्षामित्र उपस्थित मिला। जिलाधिकारी ने विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने और छात्रों को नैतिक शिक्षा की पढ़ाई कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कक्षा छह के छात्र वंश से गणित के सवाल पूछकर छात्रों को भाजक, भागफल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में जल्द ही स्मार्ट क्लास शुरु कराई जाएगी। उन्होंने शिक्षकों को छात्रों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने और शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

- आरोग्य मंदिर और सचिवालय में सही मिली व्यवस्था
बागपत। जिलाधिकारी ने डौला के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। आरोग्य मंदिर में सीएचओ अनु चौधरी मरीजों का इलाज करती मिली। सीएचओ ने बताया कि केंद्र रोजाना लगभग 20 ओपीडी की जाती है। इसके अलावा डीएम ने ग्राम पंचायत सचिवालय का भी निरीक्षण किया। सचिवालय में पंचायत सहायक द्वारा आय, जाति, परिवार कल्याण की नकल, मूल निवास प्रमाण पत्र बनाते हुए मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed