फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM checked the records, gave instructions to keep them right

डीएम ने जांचे रिकार्ड, दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

Thu, 15 Jul 2021 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
DM checked the records, gave instructions to keep them right
खेकड़ा। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को खेकड़ा कोतवाली और ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाली में अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटरों की सूची देखी। पुलिस को सभी रिकॉर्ड दुरुस्त करने, आबकारी अधिनियम में दर्ज मुकदमों के अपराधों की विवेचना को शीघ्र पूर्ण करने, फरियादियों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के कडे़ निर्देश दिए। उधर, ब्लॉक कार्यालय में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे जिलाधिकारी राजकमल यादव खेकड़ा कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोई भी फरियादी अपनी समस्याओं का निदान कराने के लिए अनावश्यक रूप से कोतवाली के चक्कर न लगाएं। सभी की समस्याओं का प्राथमिकता पर मधुर व्यवहार के साथ निदान कराया जाए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया और रिकार्ड की जांच की। सभी रिकॉर्ड अपडेट पाए गए। उन्होंने त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस टीम को नगर क्षेत्र में भ्रमणसील रहकर असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखने के कडे़ निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई भी पुलिस कर्मी अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने विकास खंड खेकड़ा कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित पंजिका देखी। पेंशन धारकों और कन्या सुमंगला योजना के लंबित प्रकरणों का अवलोकन किया। कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचाएं। यदि योजना संबंधित कोई व्यक्ति जानकारी लेने के लिए कार्यालय में आता है तो उसे सरल तरीके से जानकारी उपलब्ध कराकर लाभ दिलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होने ब्लॉक परिसर में खड़े पेड़ पौधों की छटाई कराए जाने, परिसर में साफ-सफाई कराने के साथ ही ब्लॉक परिसर में हर्बल वाटिका बनवाने के खंड विकास अधिकारी स्मृति अवस्थी को निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन कृषि विभाग के बीच भंडार गोदाम का निरीक्षण कर खंड विकास अधिकारी को तय समय में कार्य मानक के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी अजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed