फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM and SP settled complaints

डीएम और एसपी ने किया शिकायतों का निस्तारण

Wed, 22 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
DM and SP settled complaints
डीएम और एसपी ने किया शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। मंगलवार को डीएम और एसपी ने खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर लोगों की न केवल समस्या सुनी बल्कि समस्याओं का निस्तारण भी किया। समाधान दिवस में 28 शिकायतें आई। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। राजस्व, राशन, पेंशन, प्रदूषण, प्रधानमंत्री आवासीय योजना आदि से संबंधित शिकायत आई। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और जिलाधिकारी संदर्भ में आईजीआरएस पोर्टल पर जितनी भी शिकायतें आती है अधिकारी प्राप्त शिकायतों की मॉनेटरिंग करके उनका निस्तारण कराए। कहा कि कोई भी शिकायत डिफॉल्टर की श्रेणी में नहीं आनी चाहिए। प्राप्त शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण किया जाए।

जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जरूरतमंद महिला, पुरुषों को करीब 100 कंबलों का वितरण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पीसी जयसवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके टंडन, एसडीएम राजपाल सिंह, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, तहसीलदार यदुवंश कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed