फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Diwan of Baravad dies of heart attack in Lucknow

बड़ावद के दीवान की लखनऊ में हार्टअटैक से मौत

Wed, 23 Feb 2022 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Diwan of Baravad dies of heart attack in Lucknow
नोएडा से चुनाव ड्यूटी में लखनऊ गए थे सेंसरपाल
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। यूपी पुलिस नोएडा में दीवान के पद पर तैनात ग्राम बड़ावद निवासी सेंसरपाल की राजधानी लखनऊ में चुनाव ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई। उनकी मौत से गांव बड़ावद में शोक छा गया। परिजन एवं ग्रामीण बुधवार को मोदीनगर पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

दीवान सेंसरपाल (52) पुत्र स्वर्गीय रामनारायण नोएडा में पुलिस कमिश्नरेट में दीवान के पद पर तैनात थे। वह लखनऊ में चुनाव ड्यूटी में गए थे। वहां उन्हें हार्टअटैक आया और तबीयत बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक दीवान सेंसेरपाल अपनी पत्नी सुमन, पुत्री सोनू, पुत्र मोनू व सागर के साथ मोदीनगर की देवेंद्रपुरी कॉलोनी में रहते थे। सेंसरपाल की मौत की जानकारी से उनके पैतृक गांव बड़ावद में शोक की लहर दौड़ गई। गांव से उनके भाई शहजोर सिंह, देशपाल, किरनपाल, पूर्व प्रधान विकास कौशिक, रामपाल सिंह, पवन, राजसिंह, राजपाल सिंह, सुरेशपाल, वीरेंद्र आदि ग्रामीण मोदीनगर पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed