फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Diwali was celebrated with great joy and happiness and prosperity was wished for.

Baghpat News: हर्षोल्लास से मनाई गई दिवाली, सुख समृद्धि की कामना की गई

Wed, 22 Oct 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Diwali was celebrated with great joy and happiness and prosperity was wished for.
बागपत में दिवाली के पर्व पर परिवार के साथ आतिशबाजी करतीं महिलाएं । संवाद
- रंग बिरंगी रोशनी से जगमग उठे घर व मंदिर, आतिशबाजी की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सोमवार सुबह के समय देव पितरों की पूजा अर्चना की गई और शाम को शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की आराधना कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद लोगों ने आतिशबाजी की।
दिवाली का पर्व सोमवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह के समय लोगों ने अपने देव स्थलों पर पहुंचकर देव पितरों की पूजा अर्चना की और वहां प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद मंदिरों में पूजन कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की गई। शाम को 7.10 बजे शुभ मुहूर्त पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और बच्चों की दीर्घायु के साथ धनधान्य की मन्नत मांगी गईं। पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि दिवाली का त्योहार एक नई ऊर्जा का संचार पैदा करता है। इस दिन मुहूर्त के अनुसार बुद्धि के देवता गणेश और धन की देवी लक्ष्मी का पूजन विधि विधान से करना चाहिए और पूजन करने से घर में सुख शांति की प्राप्ति होती है। व्यापार में वृद्धि होती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। वहीं दीपोत्सव पर घरों और मंदिर रंग-बिरंगी रोशन से जगमग हो उठे। वहीं मंगलवार को भी कुछ स्थानों पर दिवाली का पर्व मनाया गया और लोगों ने आतिशबाजी की।
विज्ञापन

-- बाजारों में खूब हुई खरीदारी
दिवाली पर्व पर भी लोगों ने बाजारों में खूब खरीदारी की। सुबह के समय भी लोग बाजारों में सामान खरीदने पहुंचे और मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। मिठाई के अलावा गिफ्ट व ड्राईफ्रूट भी लोगों ने खरीदे। वहीं बाजारों में पटाखों की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- दिवाली पर गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए
अग्रवाल मंडी टटीरी। जवाहरपुर मेवला गांव में समाज सुधार समिति के पदाधिकारियों ने गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया और फिर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद गांव में जगह-जगह दीप जलाए गए। मनोज पहलवान व प्रभात पहलवान ने कहा कि दिवाली पर्व भाईचारे का संदेश देता है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला, राकेश आर्य, प्रभात पहलवान, प्रवेश गुर्जर, मुनीराम, वरुण कुमार, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

बागपत में दिवाली के पर्व पर परिवार के साथ आतिशबाजी करतीं महिलाएं । संवाद

बागपत में दिवाली के पर्व पर परिवार के साथ आतिशबाजी करतीं महिलाएं । संवाद

बागपत में दिवाली के पर्व पर परिवार के साथ आतिशबाजी करतीं महिलाएं । संवाद

बागपत में दिवाली के पर्व पर परिवार के साथ आतिशबाजी करतीं महिलाएं । संवाद

बागपत में दिवाली के पर्व पर परिवार के साथ आतिशबाजी करतीं महिलाएं । संवाद

बागपत में दिवाली के पर्व पर परिवार के साथ आतिशबाजी करतीं महिलाएं । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed