फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Diwali: The market shines on the festival of lights

दिवाली : रोशनी के त्योहार पर चमका बाजार

Wed, 03 Nov 2021 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Diwali: The market shines on the festival of lights
बागपत के होली चौक पर खीदाञी करते हुए - फोटो : BAGHPAT
बागपत, बड़ौत, खेकड़ा समेत सभी जगह प्रतिष्ठानों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया
विज्ञापन

ग्राहकों को लुभाने के लिए सडक़ किनारे स्टाल लगाए, लोग देर शाम तक खरीदारी करते रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। कोरोना महामारी के बाद इस दिवाली बाजारों में बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। बाजार भी जगमग हो गए हैं। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा समेत सभी जगह दुकानों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए सडक़ किनारे स्टाल लगाए हुए हैं। बाजार में लोग छोटी दिवाली पर देर शाम तक खरीदारी करते रहे। लोगों ने छोटी दिवाली पर सजावट से लेकर मिठाई, गिफ्ट आदि सामान की खरीदारी की।
कोरोना महामारी के चलते पिछली दिवाली फीकी रही थी। बाजार में ग्राहक काफी कम पहुंचे थे। जिससे कारोबार काफी कम हुआ था। व्यापारियों को पिछली दिवाली ने मायूस किया था। इस बार दिवाली से कई दिन पहले ही बाजारों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। धनतेरस के बाद छोटी दिवाली पर भी बाजार में काफी भीड़ रही। दुकानदारों ने भी दुकानों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया। दुकानों के बाहर स्टॉल लगाए हुए थे। जिससे ग्राहकों को लुभाया जा सके। बागपत के भजन विहार निवासी सविता ने बताया कि इस बार सजावट से लेकर दीये आदि खरीदे हैं। बड़ौत के अमित तोमर ने बताया कि उन्होंने बजट के अनुसार खरीदारी की है। इस बार पहले के मुकाबले राहत है।
विज्ञापन

दीये भी स्वदेशी खरीदे
लोगों ने दिवाली पर घर के सजावट के सामान से लेकर दीये तक स्वदेशी खरीदे हैं। मिट्टी के दीये बेचने वाले राजेश ने बताया कि सड़क़ किनारे छोटे व बड़े दीये रखकर बेच रहे हैं। इस बार पहले के मुकाबले ज्यादा बिक्री हो रही है। लोग मिट्टी के दीये ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पहले डिजाइनर दीये की मांग ज्यादा थी। इनके अतिरिक्त घर के सजावट के लिए हाथ से बनी लड़ी व झालर भी आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed