फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District Panchayat got a budget of ten crore rupees

जिला पंचायत को चुनाव के बाद पहली बार मिला दस करोड़ रुपये का बजट

Fri, 01 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat got a budget of ten crore rupees
बागपत जिला पंचायत कार्यालय - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिला पंचायत को पहली बार करीब दस करोड़ रुपये का बजट मिला है। इससे सर्वप्रथम कर्मचारियों का वेतन व अन्य खर्च पूरे किए जाएंगे। वहीं, सदस्यों से उनके वार्डों के जरूरी कार्यों के भी प्रस्ताव मांगे गए हैं। जिससे उनके यहां जरूरत के अनुसार बजट खर्च किया जा सके। इनमें गली व खड़ंजों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले दोबारा बजट आने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

इस साल पंचायत चुनाव होने के कारण बजट नहीं मिल सका था। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को एक माह से अधिक समय बीत गया है। इस तरह से चुनावी साल में बजट का काफी टोटा रहा है। वहीं, कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से परेशानी हुई। अब जिला पंचायत को करीब दस करोड़ रुपये का पहला बजट मिला है। इससे कर्मचारियों के वेतन के साथ प्राथमिकता वाले कुछ कार्य कराए जा सकते हैं। इसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ममता किशोर ने सभी सदस्यों से ऐसे कार्यों के प्रस्ताव मांगे हैं जो उनके वार्ड में सबसे जरूरी हैं। बजट सीमित होने के कारण प्राथमिकता वाले कार्य ही कराए जाने की तैयारी हो रही है। अध्यक्ष ममता किशोर ने बताया कि जिला पंचायत सदस्यों ने प्रस्ताव देने शुरू कर दिए हैं। उनमें बजट के अनुसार कार्य कराए जाएंगे। अन्य कार्यों को अगला बजट आने पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा सदस्यों से हो सकती है खींचतान
जिला पंचायत में आने वाले बजट से किस वार्ड में कितना कार्य कराया जाना है। यह अध्यक्ष की अनुमति से होगा। प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद बागपत ऐसा जिला है, जहां रालोद की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। इसलिए यहां बजट को लेकर खींचतान हो सकती है। भाजपा के जिला पंचायत सदस्यों को अपने वार्डों में कार्य कराने के लिए जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति से ऊपर उठकर जिले का विकास कराया जाएगा। सदस्यों के वार्डों में बजट की उपलब्धता के अनुसार ही कार्य कराए जाएंगे।-ममता किशोर, अध्यक्ष, जिला पंचायत

जिला पंचायत अध्यक्ष ममता किशोर

जिला पंचायत अध्यक्ष ममता किशोर- फोटो : BAGHPAT

बागपत जिला पंचायत कार्यालय का गेट

बागपत जिला पंचायत कार्यालय का गेट- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed