{"_id":"67e6f1e8ba6a7f1d94077347","slug":"district-panchayat-board-meeting-today-15-crore-budget-will-be-approved-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-128765-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिला पंचायत की बोर्ड बैठक आज, 15 करोड़ के बजट पर लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिला पंचायत की बोर्ड बैठक आज, 15 करोड़ के बजट पर लगेगी मुहर
Sat, 29 Mar 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत बोर्ड की शनिवार को बैठक होगी। इसमें करोड़ों रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगेगी तो नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट और कार्य योजना को मंजूर कराया जाएगा। वहीं संपत्ति कर निर्धारण से लेकर जिला पंचायत की जमीन पर कॉम्पलेक्स बनाने के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। बैठक को लेकर जिला पंचायत के अधिकारी व कर्मी शुक्रवार को तैयारी में लगे रहे।
जिला पंचायत बोर्ड की सात मार्च को बैठक रखी गई थी। इस बैठक में नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर मुहर लगनी थी और इसके साथ ही सबसे अहम कार्य योजना को मंजूरी मिलनी थी। जिससे उसको शासन को भेजा जा सके और नए वित्तीय वर्ष में उसके आधार पर बजट मिल सके। मगर, जिला पंचायत में अध्यक्ष व सदस्यों के बीच खींचतान के कारण बैठक नहीं हो सकी थी।
ऐसे में कार्य योजना को मंजूरी नहीं मिल सकी और वह अटक गई। इसके अलावा अन्य प्रस्ताव भी पास नहीं हो सके थे। उस बैठक के निरस्त होने पर अगली बोर्ड बैठक पांच अप्रैल की तय की गई थी, मगर कार्य योजना शासन को भेजने के कारण बैठक की तारीख बदलकर 29 मार्च की गई। बैठक को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए अध्यक्ष ममता किशोर व जिला पंचायत के अधिकारी शुक्रवार को लगे रहे और जिला पंचायत सदस्यों से बात की गई।
विज्ञापन
उनको बताया गया कि बैठक में प्रस्तावों को पास करके शासन को कार्य योजना भेजने के बाद ही बजट मिलेगा। इस बार उम्मीद है कि बोर्ड बैठक में बजट व कार्य योजना को मंजूरी मिल सकेगी।
--
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक की तैयारी पूरी है। सभी सदस्य बैठक में आएंगे, क्योंकि बजट व कार्य योजना को मंजूरी मिलेगी तो सभी सदस्यों के वार्डों में कार्य होंगे। बैठक में अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई जाएगी। - ममता किशोर, जिला पंचायत अध्यक्ष