{"_id":"68dc290da182671b0a0fc917","slug":"district-panchayat-awards-30-contracts-to-a-single-firm-dm-orders-inquiry-into-complaint-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-139431-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिला पंचायत में एक ही फर्म को 30 ठेके, डीएम ने शिकायत पर बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिला पंचायत में एक ही फर्म को 30 ठेके, डीएम ने शिकायत पर बैठाई जांच
Wed, 01 Oct 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला पंचायत में एक ही फर्म को 30 से अधिक कार्यों के ठेके दिए गए हैं। इसकी डीएम के पास शिकायत की गई है, जिसमें फर्म पर पहले भी कार्यों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के आधार पर जांच शुरू करा दी गई। इससे अब तीन करोड़ रुपये के कार्य प्रभावित हो सकते हैं। वहीं ठेकेदारों के चक्कर में आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जिला पंचायत के विकास कार्य लगातार विवादों में फंस रहे हैं। पहले जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों में खींचतान के कारण जिला योजना मंजूर नहीं हो सकी। उस पर बाद में मुहर लगी तो उसमें शामिल कार्य शुरू नहीं हो सके। इस कारण जिला पंचायत के खाते में बजट जमा होता जा रहा है। जिसको खर्च करने के लिए निविदा जारी की गई तो उनमें गड़बड़ी की शिकायत होने पर जांच शुरू हो गई। इसमें कई महीने का समय बीत गया। इस तरह से लगातार अड़चन होती गई। जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट मिलने पर दस करोड़ रुपये के कार्य पिछले महीने शुरू हुए तो इनमें से अधिकतर कार्य फिर विवादों में फंसते दिख रहे हैं।
छपरौली ब्लॉक प्रमुख अंशु खोखर के क्षेत्र पंचायत सदस्य पति ब्रजपाल खोखर ने डीएम अस्मिता लाल को एक शिकायत दी। उस शिकायत के साथ जिला पंचायत से आरटीआई के तहत मिलीं सूचनाएं भी दी गईं। उन्होंने डीएम को बताया कि जिला पंचायत में 30 ठेके अकेली ऐसी फर्म को दिए गए, जिस पर पहले भी लगातार आरोप लगते रहे हैं। उस पर पहले किए गए क्षेत्र पंचायत के कार्य भी ठीक नहीं करने समेत अन्य कई गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। इसपर डीएम अस्मिता लाल ने मामले में जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
- विकास कार्य हो सकते हैं प्रभावित, लोग झेल रहे परेशानी
ठेकेदारों को लेकर चल रही खींचतान के कारण जिला पंचायत के करीब तीन करोड़ रुपये के कार्य प्रभावित हो सकते हैं। इन विवादों के कारण परेशानी लोगों को झेलनी पड़ रही है। चार महीने पहले भी ठेकों में गड़बड़ी के आरोप लगे थे और इस कारण करीब दो महीने तक कार्य शुरू नहीं हो सके। इस तरह से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
-
इस तरह की शिकायत अभी तक उनके पास तक नहीं आई है। ठेकों को लेकर पहले भी शिकायत हुई थी और तब जांच में सब कुछ सही मिला था। अब शिकायत आती है तो उसके आधार पर जांच कराकर रिपोर्ट भेज दी जाएगी। - जितेंद्र सिंह, मुख्य अधिकारी जिला पंचायत
सभी ठेके नियमों से लिए गए हैं। पहले भी शिकायत की गई थी और तब जांच में सब ठीक मिला था। उन्होंने ब्लॉक के कार्यों में हुई गड़बड़ी की शिकायत की हुई है इसलिए ही इस तरह से किया जा रहा है। - अंकुश, ठेकेदार