फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District Magistrate will take feedback of complaints, wrong disposal will be measured

Baghpat News: जिलाधिकारी लेंगे शिकायतों का फीडबैक, गलत निस्तारण करने वाले नपेंगे

Mon, 12 Jun 2023 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate will take feedback of complaints, wrong disposal will be measured
- जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के लगातार कार्रवाई से मचा अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप
विज्ञापन

- गांवों में खुद दौड़ लगाकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण कर रहे, विरासत में नाम दर्ज करने पर ज्यादा जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जनता दर्शन के दौरान आने वाली शिकायतों का निस्तारण किस तरह से किया जा रहा है, इसका जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह खुद फोन करके फीडबैक लेंगे। अगर किसी ने शिकायत का सही निस्तारण नहीं किया होगा। ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पिछले कई दिनों से जिस तरह समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटने के कारण अधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई की। उससे सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मियों में हडक़ंप मचा हुआ है। हालात यह है कि अधिकारी व कर्मचारी गांवों में लोगों के बीच जाकर सालों से लंबित पड़े मामलों को निपटाने में जुट गए है।
विज्ञापन

क्योंकि जिलाधिकारी ने विरासत के नाम दर्ज नहीं करने पर एक लेखपाल को सस्पेंड करने के साथ ही कई को चार्जशीट किया है और जिला कृषि अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टी देने के साथ ही एसडीएम से जवाब तलब किया है। जिलाधिकारी ने अब अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण नहीं करने पर वेतन रोकने की चेतावनी दे डाली है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गांवों में जितने कर्मचारी तैनात है, वह लोगों के बीच जाकर समस्याओं का समाधान करे। इस तरह का अभियान डोर-टू-डोर चलाए जाने पर शिकायत काफी कम हो जाएगी और लोगों को अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed