फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District level council will be constituted

जिला स्तरीय परिषद का गठन किया जाएगा

Fri, 30 Sep 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
District level council will be constituted
खेकड़ा। मोहल्ला विजयनगर में आयोजित अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध लोगों की बैठक हुई। जिसमें लोगों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए जिला स्तरीय परिषद का गठन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को समाज सेवी धर्मसिंह एसडीओ के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करने, समाज के लोगों की समस्याओं का समाधान कराने और उनका शोषण बंद कराकर उन्नति के रास्ते पर अग्रसर करने के लिए सभी का जागरूक होना जरूरी है। बैठक में सर्वसम्मति से समाज के उत्थान के लिए जिला स्तरीय परिषद का गठन किया। आगामी बैठक में परिषद और उसके पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करने का निर्णय लिया। इस दौरान बाबूराम प्रधान, आसाराम मौर्य, प्रधान दिनेश कुमार, श्यामलाल, महेश कुमार, वीरेंद्र तेजियान, विनोद कुमार, राजपाल सिंह, अनिल कुमार, शिवकुमार कटारिया, मांगेराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed