{"_id":"62e0321860071015d66998c0","slug":"district-judge-inspected-the-jail-kahkra-news-mrt5986054193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज ने जेल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज ने जेल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खेकड़ा। जिला जज ने पुलिस बल के साथ जिला जेल का निरीक्षण किया। बैरकों की सघन तलाशी कराई। सीसीटीवी कैमरे, चिकित्सालय, भोजनालय और पेयजल व्यवस्था देखी। उन्होंने जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला जज सुधीर कुमार मंगलवार को पुलिस बल के साथ क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने जेल की बैरकों में पुलिस टीम से सघन तलाशी कराई। उन्होंने कारागार में सुरक्षा को लेकर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को देखा। सभी कैमरे चालू हालत में मिले। इसके बाद उन्होंने चिकित्सालय, भोजनालय और पेयजल व्यवस्था को देखा। बंदियों की समस्याएं भी सुनीं।
जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा को जेल में नियमित रूप से साफ सफाई कराने और बंदियों को गुणवत्तापूर्ण खाना और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जेल आकाश शर्मा समेत सभी बंदी रक्षक मौजूद रहे।