फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District judge, DM and SP inspected the jail

जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

Sat, 20 Jun 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
District judge, DM and SP inspected the jail
खेकड़ा। जिला जज संतोष कुमार राय, डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अजय कुमार ने शनिवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। बैरकों की तलाशी कराई। साथ ही बंदियों से उनके रहन सहन के बारे में जानकारी ली। साथ ही जेल अधीक्षक को बंदियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के निर्देश दिए ।
विज्ञापन

जिला जज संतोष कुमार राय, डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अजय कुमार शनिवार की शाम करीब चार बजे जिला जेल पहुंचे। उन्होंने बैरकों की सघन तलाशी कराई। इस दौरान बैरक से कोई भी प्रतिबंधित वस्तुओं नहीं मिली। इसके बाद जेल अस्पताल के भोजनालय को देखा। बंदियों से उनके रहन सहन के बारे में जानकारी ली। साथ ही जेल अधीक्षक को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन कराने, मास्क लगवाने और सैनिटाइजर का प्रयोग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने अफसरों को बताया कि जेल में कोरोना संक्रमित बंदी के मिलने के बाद उसकी बैरक के 51 बंदियों सहित 92 बंदियों के सैंपल कराए गए थे। इनमें से 89 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस पर डीएम और जिला जज ने जेल अधीक्षक को शाबासी देते हुए जेल में सभी व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed