फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District in Orange zone, hope of relief increased

ओरेंज जोन में जिला, राहत की उम्मीद बढ़ी

Fri, 01 May 2020 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
District in Orange zone, hope of relief increased
बागपत। कोरोना को मात देने वालों की संख्या लगातार बढ़ी है। पॉजिटिव पाए गए 16 लोगों में अब तक 14 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। इस कारण अब जिला रेड से ओरेंज जोन में शामिल हो गया है। दो पॉजिटिव अस्पताल में भर्ती हैं। तीन मई के बाद जिले में भी राहत की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में 30 अप्रैल तक 762 सैंपल लिए गए थे। इनमें 703 की रिपोर्ट नेगेटिव आई जबकि 16 पॉजिटिव मिले और 43 रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है। राहत की बात यह है कि पॉजिटिव लोगों में अब तक 14 ठीक हो चुके हैं। अस्पताल में अब तक सिर्फ दो कोरोना के मरीज ही उपचाराधीन है। इस कारण जिले को अब रेड से ओरेंज जोन में कर दिया गया है।
विज्ञापन

जोन बदले जाने से लोगों को तीन मई के बाद राहत मिलने की उम्मीद है। रेड, ओरेंज और ग्रीन जोन में अलग-अलग गतिविधियां संचालित होंगी। लोगों को उम्मीद है कि जिले के लिए भी राहतों का पिटारा खुल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो संदिग्ध रिपोर्ट का इंतजार
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने बड़ौली गांव से एक बैंक कर्मी और अग्रवाल मंडी टटीरी से दिल्ली सब्जी मंडी से आए एक युवक का सैंपल लिया है। यह दोनों जिन लोगों के संपर्क में रहे, वह पॉजिटिव निकले हैं। ऐसे में इनकी रिपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की निगाह टिकी हुई है।

चार हॉटस्पॉट, चार हजार होम क्वारंटीन
बागपत। जिले में अब तक चार हजार लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। असारा, रमाला, अशरफाबाद थल और औसिक्का हॉटस्पॉट की श्रेणी में शामिल रहे हैं।
26 जमात और 249 जमाती
बागपत। जिले में 26 जमात के 249 जमातियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इनमें 14 जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जमातियों का सेवादार एक युवक भी पॉजिटिव था। दुबई से लौटने वाला एक युवक भी पॉजिटिव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed