फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Distributed food and grains to the needy

जरूरतमंदों को बांटा भोजन और अनाज

Sun, 05 Apr 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Distributed food and grains to the needy
बड़ौत में अमर उजाला फाउडेंशन के तत्वाधन में गरीबों को खाना बांटते बड़ौत व्यापारी संगठन - फोटो : BARAUT
जरूरतमंदों को बांटा भोजन और अनाज
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत/अग्रवाल मंडी टटीरी/रमाला/बालैनी। जरूरतमंदों की मदद के लिए जिले के लोगों ने हाथ बढ़ाया। घर पर ही खाने की व्यवस्था कराई जा रही है।
बागपत नगर पालिका की ओर से जरूरतमंद लोगों को राशन का वितरण किया। पालिका चेयरमैन राजूदीन ने कहा नगर में हर जरूरतमंद के लिए राशन की व्यवस्था कराई जाएगी। पालिका ने रविवार को नगर के जरूरतमंद लोगों को राशन का वितरण किया। पालिका चेयरमैन रोजूदीन ने सभासदों को राशन देकर नगर में रवाना किया। सभासदों ने ई-रिक्शा से जरूरतमंद लोगों के घर-घर जाकर खाद्य सामग्री बांटी। समाजसेवी व्यापारी प्रवीण मित्तल, समाजसेवी मुकेश रुहेला, विजय मानव व सत्य युवा ब्रिगेड के अरविंद शर्मा और लायंस क्लब के अभिमन्यु गुप्ता, संजीव शर्मा, पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, मनोज मित्तल ने खाद्य सामग्री बांटी। अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी प्रभारी सचिन कुमार ने लोगों को खाद्य सामग्री बांटी। एसओ बालैनी, छपरौली, बिनौली, खेकड़ा और बड़ौत ने जरूरतमंद लोगों को भोजन व खाद्य सामग्री बांटी। परशुराम जी ट्रस्ट आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल शर्मा व अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के युवा जिला उपाध्यक्ष अंशुल शर्मा आदि ने गांव में जाकर जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। बड़ौत एसडीएम दुर्गेश मिश्रा और तहसीलदार प्रदीप कुमार ने राशन बांटा।

पश्चिमी उप्र के बड़ौत पितांबर रॉयल एन फील्ड के डायरेक्टर मनीष गुप्ता ने 110 गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री बांटी। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनिता जैन, कॉलेज की रासेयो की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवित्रा खत्री, डॉ. अनिता जैन व दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरण गर्ग ने सामग्री बांटी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को भी 600 गरीबों को भोजन बांटा। एसडीएम दुर्गेश मिश्र, संजय जैन आदि रहे। युवाओं ने खाना बांटा। इसमें सचिन वत्स, अजय, दीपक तोमर, राहुल सैनी, मनीष गर्ग, अंकित जैन, प्रमोद वर्मा, अन्नू राजपूत, सोनू वेदवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed