{"_id":"608ee6168ebc3e47774682a3","slug":"disruptions-dominate-counting-centers-baraut-news-mrt536765617","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना केंद्रों पर हावी रही अव्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना केंद्रों पर हावी रही अव्यवस्थाएं
विज्ञापन
लॉकडाउन के बावजूद मतगणना केंद्रों पर पहुंची भीड़, पुलिस ने खूब भांजी लाठियां
बड़ौत। मतगणना के लिए प्रशासन द्वारा की गई सारी व्यवस्थाएं चरमरा गई। कई मतगणना केंद्रों के बाहर भीड़ बेकाबू हो गई और इसे नियंत्रित करने में पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। इसे लेकर खासा हंगामा भी हुआ। इसी तरह की अव्यवस्थाएं मतगणना केंद्र के अंदर भी देखने को मिली। किसी भी केंद्र पर समय से मतगणना शुरू नहीं हो सकी।
मतगणना को लेकर प्रशासन ने काफी पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया था। मगर, रविवार को प्रशासन के यह सभी दावे फेल हो गए। सुबह सात बजे से ही मतगणना केंद्र कालंदी देवी कॉलेज के बाहर एजेंटों व प्रत्याशियों के अन्य समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। यह मतगणना कई चरणों में कराई जानी थी लेकिन किस बूथ के हिसाब से मतगणना होगी, इसकी योजना तैयार नहीं की गई। ऐसे में भीड़ मतगणना केंद्र के बाहर जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। जैसे-तैसे मतगणना एजेंटों की लाइन लगवा कर उन्हें अंदर प्रवेश दिलाया गया। इस दौरान भी काफी लोग दीवार फांदकर अंदर घुस आए। इनकी पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। इससे और ज्यादा स्थिति बिगड़ गई। पुलिस ने इन्हें दूर-दूर तक लाठियां फटकार कर खदेड़ा। इसे लेकर कई बार हंगामा हुआ।
पेयजल की किल्लत ने किया परेशान
कई मतगणना केंद्रों पर खाने के पैकेट और पानी की किल्लत भी देखने को मिली। भीषण गर्मी में मतगणना के दौरान कार्मिकों को इनकी किल्लतों का सामना भी करना पड़ा।